Home > Crime > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तरफ से वीडियो चैट में दिख रही महिला का वीडियो जारी किए जाने के बाद मंगलवार को यह तूफान तेज हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि महिला का वीडियो स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया प्रभारी की तरफ से कैसे जारी किया गया। इस वीडियो में महिला कह रही है कि वह अपने पति के साथ चैट कर रही थी, जिसको किसी ने एडिट कर दिया है।

इसके बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने भी स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है। विकास सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पैसे और पावर के दम पर पूरे मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि इस वीडियो की भी जांच होनी चाहिए कि महिला किस कमरे में बैठी हुई है। वह अच्छे सोफे पर बैठी हुई है। विकास सिंह ने कहा कि महिला कहां पर है। इसकी जांच होनी चाहिए। वह डरी हुई है।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील चैट वीडियो मामले में महिला आई सामने, बोली पति से कर रही थी चैट किसी ने एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत