Home > Crime > जुगसलाई में वाक करने निकली महिला से पर्स की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

जुगसलाई में वाक करने निकली महिला से पर्स की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में बजरंग टेकरी रोड की रहने वाली महिला से पर्स की छिनतई हुई है। महिला रीता सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया और फरार हो गए। बदमाश स्टेशन की तरफ फरार हुए हैं। घटना सोमवार की रात 9:00 बजे की बताई जा रही है। रीता अपने एक पहचान की महिला के साथ वाक पर निकली थी। तभी यह घटना हुई। जुगसलाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। रीता ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपए और एक मोबाइल था। दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील चैट वीडियो मामले में भाजपा नेता विकास सिंह बोले- पैसे और पावर के दम पर मामले की लीपापोती में जुट गए हैं मंत्री + वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत