Home > UP > प्रयागराज : युवती से फेस मसाज कराने वाले सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड+ वीडियो

प्रयागराज : युवती से फेस मसाज कराने वाले सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड+ वीडियो

मसाज की घटना से पुलिस की समाज में हो रही थी बदनामी, जांच के बाद राज के एसएसपी ने की कार्रवाई
शुभम जायसवाल, प्रयागराज :
प्रयागराज के सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज को एक ब्यूटी पार्लर में एक महिला से मसाज कराना भारी पड़ गया। इस मसाज का वीडियो वायरल हो गया था। इससे पुलिस प्रशासन की बदनामी हो रही थी। प्रयागराज के समाजसेवियों ने वायरल वीडियो के साथ एसएसपी शैलेश पांडे से मामले की शिकायत की थी। उसके बाद एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो सही पाया गया। इसके बाद सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। राकेश चंद्र शर्मा जब एक महिला से मसाज करा रहे थे तो वह पुलिस वर्दी में थे। सूत्रों की मानें तो इस मामले में चौकी प्रभारी का मसाज कर रही युवती से भी पूछताछ हुई। उसने बताया कि चौकी प्रभारी ने उसे मसाज करने का दबाव डाला था। इसी के बाद वह मसाज करने को तैयार हुई।

प्रयागराज में आज करा रहे सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज
You may also like
Jamshedpur SSP: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी
Jamshesdpur : मानगो डबल मर्डर : कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा का करीबी मोइन अंसारी पुलिस की पकड़ से बाहर
जुगसलाई के पार्वती घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
इस गांव में खारे पानी के चलते कोई नहीं ब्याहता अपनी बेटी

Leave a Reply