Home > Crime > Jamshedpur SSP: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी

Jamshedpur SSP: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) (Jamshedpur SSP) के रूप में 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब की नियुक्ति कर दी है। सरकार की ओर से बुधवार देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत एहतेशाम वकारिब को तत्काल प्रभाव से जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया गया है। अगले आदेश तक वे जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान (Jamshedpur SSP) संभालेंगे। सरायकेला का एसपी मनोज स्वर्गियारी को बनाया गया है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड के बाद जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे थे। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बना और पुलिस की कार्यशैली को लेकर विपक्ष से लेकर आम लोगों तक ने गंभीर सवाल खड़े किए।

इसी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तत्कालीन जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद सरकार ने नए एसएसपी के रूप में एहतेशाम वकारिब की नियुक्ति का आदेश जारी किया।

जमशेदपुर से पहले भी रहा है गहरा जुड़ाव

एहतेशाम वकारिब का जमशेदपुर से पुराना रिश्ता रहा है। वर्ष 2018 से 2020 के बीच उन्होंने रेल एसपी, जमशेदपुर के रूप में कार्य किया था। उस दौरान अपराध नियंत्रण, रेलवे सुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर उनके काम की सराहना हुई थी। बाद में उनका तबादला गुमला के एसपी के रूप में किया गया, जहां भी उन्होंने अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया। हाल ही में वे सीआईडी में एसपी के रूप में कार्यरत थे।

नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ी उम्मीदें

जमशेदपुर में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं और चर्चित हत्याकांड के बाद सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे में नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब के सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना और आम जनता का पुलिस पर भरोसा दोबारा कायम करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। शहरवासियों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि वे अपने अनुभव के दम पर पुलिसिंग में किस तरह के बदलाव लाते हैं।

इसे भी पढ़ें – डीडी बार हत्याकांड में नीरज सिंह के घर से कई कारें बरामद, हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार, मुख्य आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम

झारखंड सरकार ने 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया है। डीडी बार हत्याकांड के बाद हुए प्रशासनिक बदलाव के बीच अब कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply