Jamshedpur : गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आने वाली शहीदी यात्रा (Jamshedpur Shahidi Yatra) को लेकर सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में सभा की एक बैठक मंगलवार को साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कार्यालय में सभा के प्रधान अमरीक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक की शुरुआत महासचिव सुखवंत सिंह द्वारा गुरु महाराज के चरणों में अरदास से हुई। सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने जानकारी दी कि शहीदी यात्रा (Jamshedpur Shahidi Yatra) 26 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम टेल्को गुरुद्वारा साहिब में होगा। इसके बाद 27 अगस्त की सुबह यात्रा टेल्को गुरुद्वारा से बिष्टुपुर होते हुए रांची की ओर रवाना होगी।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब बरामद+VDO
उन्होंने संगत से अपील की कि यह शहीदी यात्रा है, इसलिए आतिशबाजी से बचें और संगत पुष्प वर्षा के माध्यम से श्रद्धा प्रकट करें। सभा के सदस्य जिला प्रशासन के साथ मिलकर ट्रैफिक कंट्रोल और अन्य सेवा कार्यों में जुटेंगे।
सभा की ओर से अमरीक सिंह, त्रिलोचन सिंह, रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह, जगजीत सिंह और सतविंदर सिंह को कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि नौजवान सभा के सदस्य नगरकीर्तन में हमेशा उत्कृष्ट सेवा देते आए हैं और शहीदी यात्रा में भी पूरी निष्ठा से सेवा करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीजीपीसी का पूरा सहयोग सभा के साथ रहेगा।
सभा के महासचिव रंजीत सिंह ने आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में प्रमुख रूप से सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, सुखवंत सिंह सुखू, पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी, चंचल भाटिया, सतविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनजोत सिंह, जुझार सिंह, सिमरन भाटिया, जगप्रीत सिंह, गुरदयाल सिंह, इकबाल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, सुखदीप सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।




