Home > Jamshedpur > आसनसोल से रांची तक शहीदी यात्रा का होगा लाइव प्रसारण, सिख युवाओं की अनोखी पहल

आसनसोल से रांची तक शहीदी यात्रा का होगा लाइव प्रसारण, सिख युवाओं की अनोखी पहल

Jamshedpur : आसनसोल से रांची तक निकलने वाली गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहीदी शताब्दी यात्रा (Ranchi Shahidi Yatra) को अब लोग घर बैठे देख सकेंगे। शहर के पांच सिख युवाओं की टीम इस ऐतिहासिक यात्रा को यूट्यूब पर लाइव दिखाने जा रही है। इस प्रयास को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेंट्रल सिख नौजवान सभा का पूरा सहयोग मिल रहा है।

टीम में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सतवीर सिंह सोमू, चेयरमैन चंचल भाटिया, समाजसेवी इंदरजीत सिंह, बहादर गतका ग्रुप के जगजीत सिंह और सिमरन भाटिया शामिल हैं। युवाओं ने बताया कि कई बुजुर्ग और ऐसे लोग जो किसी कारणवश यात्रा (Ranchi Shahidi Yatra) में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे भी मोबाइल या टीवी के जरिए यात्रा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसी सोच के साथ इस विशेष लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत की जा रही है।

इसे भी पढ़ें – डिमना बस्ती की महिलाओं ने किया उलीडीह थाने का घेराव, शराब व डेली मोबाइल लॉटरी के खिलाफ आक्रोश + VDO

टीम ने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान कई यादगार पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर भी साझा किया जाएगा। इतना ही नहीं, पटना साहिब से आने वाली यात्रा को भी इसी यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा।

आज सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में इस लाइव प्रसारण के पोस्टर का अनावरण सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने किया। इस मौके पर सरदार भगवान सिंह ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीजीपीसी का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि असम से आने वाली यात्रा की कोऑर्डिनेटिंग टीम को भी इस योजना की जानकारी दे दी गई है ताकि संगत मिलकर इस यात्रा को देख सके।

Leave a Reply