Home > Jamshedpur > साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह फरार

साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, झारखंड में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह फरार

Jamshedpur : झारखंड के साइबर थाना की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों (Jamshedpur Cyber Fraud) को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस गिरोह के छह सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठित गैंग स्थानीय लोगों से बैंक खाते खुलवाकर उन्हें बेच देता है और फिर इन खातों का इस्तेमाल टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर ठगी में किया जाता है।

पुलिस ने छापामारी कर परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर से राहुल भकत और जादूगोड़ा के काला पाथर से उत्तम भकत को गिरफ्तार किया। जबकि प्रीतिश राज, महावीर भकत, मनातोश भकत, उज्जवल प्रामाणिक, अमित भकत और मलय भकत मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से बैंक खाते खुलवाते थे और इन्हें महावीर भकत व मलय भकत को सौंपते थे। इसके बाद इन खातों से साइबर ठगी (Jamshedpur Cyber Fraud) की जाती थी। ठगी से हुई कमाई का 10-10 प्रतिशत हिस्सा दोनों को मिलता था, जिसमें से 5 प्रतिशत बैंक खाता धारकों को दिया जाता था। जांच में सामने आया है कि विभिन्न राज्यों में इनके नाम से खोले गए खातों से जुड़ी 13 साइबर ठगी की घटनाएं दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से दो स्मार्टफोन (रेडमी और ओप्पो कंपनी के) और जियो कंपनी के तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply