Home > Crime > जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब बरामद+VDO

जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की शराब बरामद+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को बिरसानगर के दुखुडीह जंगल में चल रही अवैध नकली शराब की फैक्ट्री (Jamshedpur Fake Liquor Factory) पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में लाखों रुपये की नकली विदेशी शराब और शराब बनाने से जुड़ा भारी सामान जब्त किया गया।

अवर उत्पाद निरीक्षक रामदेव पासवान ने बताया कि विभाग की 15 सदस्यीय टीम ने सुबह फैक्ट्री (Jamshedpur Fake Liquor Factory) पर छापेमारी की। जैसे ही अधिकारी वहां पहुंचे, फैक्ट्री का मालिक मौके से फरार हो गया। यह फैक्ट्री सुनसान इलाके में संचालित हो रही थी, जहां बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान दो ड्रम नकली रंगीन शराब, मैकडॉनल्ड और रॉयल चैलेंज ब्रांड की भरी हुई बोतलें, करीब 2000 खाली बोतलें, 2000 स्टिकर और ढक्कन बरामद किए गए। मौके पर ही खाली बोतलों को नष्ट कर दिया गया जबकि अन्य सामान जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार – VDO

इस अभियान में उत्पाद निरीक्षक प्रेम प्रकाश उरांव, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश, सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राम हरि महतो सहित विभाग के कई जवान शामिल रहे। फिलहाल विभाग फरार फैक्ट्री संचालक की तलाश में जुटा है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply