Home > Crime > सिदगोड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर, मोबाइल लूट और बाइक चोरी के आरोप में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिदगोड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर, मोबाइल लूट और बाइक चोरी के आरोप में 6 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें दो आरोपी ब्राउन शुगर बेच रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। ब्राउन शुगर की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने जान टोपनो और रोहित सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कमला रोड से बागबेड़ा के रहने वाले टाटा स्टील ठेका कर्मी पंचानन डे से 17 अगस्त को मोबाइल की लूट करने के मामले में पुलिस ने भुइयांडीह के रहने वाले राहुल और विष्णु यादव को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बाइक बरामद की थी। यह बाइक सीतारामडेरा इलाके से चोरी की गई थी। इसके अलावा, दो आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तिलक पथ निवासी रोहित गुप्ता और नेपाली टाउन निवासी गणेश सिंह उर्फ मासूम को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्य मंदिर के पास जांच के दौरान बाइक बरामद हुई थी। गौरतलब है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी लूट और छिनताई की वारदातें इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बहुत सी वारदातों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। इन घटनाओं के पीड़ित रोज सिदगोड़ा थाने का चक्कर इस उम्मीद में लगा रहे हैं कि शायद आरोपी पकड़ा जाए।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply