Home > Jamshedpur > भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, शास्त्री नगर की घटना पर प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, शास्त्री नगर की घटना पर प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी शनिवार की रात जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में जो सांप्रदायिक बवाल हुआ उसके पीछे जिला प्रशासन और सरकार दोषी है।

जो लोग बवाल करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन, सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहन दे रही है।

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मामले में कई लोगों को निर्दोष जेल भेजा है। जबकि, दोषियों को सजा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के पर्व में ही क्यों बवाल होता है। रामनवमी हो या फिर कोई और पर्व। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबसे ज्यादा दंगे झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे। तो रांची में स्थिति काफी खराब थी। दुर्गा पूजा हो या ईद के मेले हों सब सड़क पर लगते थे। लोगों को चलने में परेशानी होती थी। बाबूलाल मरांडी बोले कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और दोनों पक्ष तैयार हो गए। आज रांची में स्थिति ठीक है। साल 2000 से पहले अगर कोई रांची गया होगा। तो उसने देखा होगा कि सड़क पर चलना मुश्किल था।
इसे भी पढ़ें – कपाली के रोजेदार किशोर को सोनारी पुल पर पुलिस ने नाम पूछ कर बेतहाशा पीटा, डीसी व एसएसपी से शिकायत+ वीडियो

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश