Home > Crime > जुगसलाई में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दे दी जान, अब तक नहीं हो सकी पहचान

जुगसलाई में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दे दी जान, अब तक नहीं हो सकी पहचान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई में शनिवार को रेलवे फाटक और ओवर ब्रिज के बीच ट्रेन से कटकर एक अधेड़ ने खुदकुशी कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन आई तो एक व्यक्ति रेलवे लाइन पर लेट गया। ट्रेन उसको दो टुकड़ों में बांटती हुई आगे निकल गई। ट्रेन के निकलने के बाद घटना की सूचना लोगों ने जुगसलाई थाना, जीआरपी और आरपीएफ को दी। जुगसलाई थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुट गई है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, शास्त्री नगर की घटना पर प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील