Home > Crime > साकची थाना पुलिस की कार्रवाई : ब्लैक शीशा और सड़क जाम पर कसा शिकंजा+ VDO

साकची थाना पुलिस की कार्रवाई : ब्लैक शीशा और सड़क जाम पर कसा शिकंजा+ VDO

Jamshedpur : साकची थाना पुलिस (Sakchi Police Action) ने शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ब्लैक शीशा (black film) लगी कारों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर गाड़ियों से ब्लैक फिल्म उतरवाई और वाहनों को ट्रैफिक पुलिस को सौंपकर नियम अनुसार जुर्माना कराया।

कार्रवाई केवल ब्लैक शीशा तक सीमित नहीं रही। सड़क किनारे धूम्रपान कर भीड़ लगाकर ट्रैफिक जाम करने वालों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अचानक हुई इस कार्रवाई (Sakchi Police Action) से साकची बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें – बिहार से लाकर जमशेदपुर में बेचता था पिस्टल, पुलिस ने बागबेड़ा से दो अपराधियों को दबोचा +VDO

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जुबली पार्क गेट नंबर-1 के पास लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जहां से अपराध की योजनाएं भी बनाई जाती हैं। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां ट्रैफिक को और बाधित करती हैं। हालांकि देर से ही सही, लेकिन थाना प्रभारी की इस पहल को सराहनीय माना जा रहा है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply