Home > Health > जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

Jamshedpur : मानगो क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और हाल ही में एंबुलेंस फंसने की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त और एसएसपी ने उच्च अधिकारियों से जवाब-तलब होने के बाद त्वरित कार्रवाई कर एंबुलेंस के लिए ग्रीन कोरिडोर (Jamshedpur Green Corridor) बनाने का फैसला किया है।

उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को मानगो नगर निगम के नगर अपर आयुक्त कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर दीपक सहाय, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी समेत कई अधिकारी और इंजीनियर सड़क पर उतरे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ किया कि जाम से आम लोगों और खासकर मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – बिहार से लाकर जमशेदपुर में बेचता था पिस्टल, पुलिस ने बागबेड़ा से दो अपराधियों को दबोचा +VDO

एमजीएम अस्पताल जाने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर ) Jamshedpur Green Corridor) की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत जाम की स्थिति में तुरंत ट्रैफिक क्लियर कर एंबुलेंस को प्राथमिकता से मार्ग दिया जाएगा।

मानगो से डिमना रोड, पायल टॉकीज रोड और ओल्ड पुलिया रोड पर भी यातायात सुधारने की दिशा में योजनाबद्ध कदम उठाए जाएंगे। पथ निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से स्थायी समाधान की दिशा में रोडमैप तैयार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सड़क चौड़ीकरण, वैकल्पिक रूट और सख्त ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रशासन ने अपील की है कि आमजन भी यातायात नियमों का पालन करें, तभी जाम की समस्या से जल्द छुटकारा मिल पाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply