Home > Crime > बिरसानगर की अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार आरोपी बारीडीह से गिरफ्तार+ VDO

बिरसानगर की अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में फरार आरोपी बारीडीह से गिरफ्तार+ VDO

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री (Jamshedpur Fake Liquor Factory) का खुलासा होने के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बारीडीह बाजार से एक आरोपी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया।

अवर निरीक्षक उत्पाद रामदेव पासवान ने गुरुवार को बताया कि 18 अगस्त को बिरसानगर के दुखीडीह जंगल स्थित एक घर में छापामारी कर अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री (Jamshedpur Fake Liquor Factory) पकड़ी गई थी। उस समय फैक्ट्री संचालक समेत सभी लोग मौके से फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़ें – बिहार से लाकर जमशेदपुर में बेचता था पिस्टल, पुलिस ने बागबेड़ा से दो अपराधियों को दबोचा +VDO

इसी मामले की जांच जारी थी कि सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर बारीडीह की ओर जा रहे हैं। टीम ने चौक पर घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में आते देख उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक को बारीडीह बाजार की गली से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान एग्रिको निवासी श्यामलेंदु झा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने एक अन्य फरार आरोपी का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश जारी है। टीम ने मौके से बाइक और अवैध अंग्रेजी शराब भी जब्त की। श्यामलेंदु को गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

You may also like
₹2,000 से ज्यादा UPI भुगतान पर MDR, ग्राहक से नहीं वसूला जा सकेगा शुल्क; 15 अक्टूबर से नया नियम
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Leave a Reply