Home > World > Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार

Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार

Sana : यमन की सशस्त्र सेना (Yemeni Armed Forces-YAF) ने शनिवार को सऊदी अरब के खिलाफ दो बड़े सैन्य अभियानों को अंजाम (Yemen-Saudi War) दिया है। यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी (Yahya Saree) ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ये हमले “सऊदी अरब की खुली और आपराधिक आक्रामकता” के जवाब (Yemen Saudi War) में किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अभियानों में निर्धारित लक्ष्यों पर सटीक और सीधे प्रहार किए गए तथा अभियान अपने सभी उद्देश्यों को हासिल करने में सफल रहे।

पहला सैन्य अभियान सऊदी अरब के जिजान (Jizan) क्षेत्र में अरामको (Aramco) से जुड़े संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर चलाया गया। इस हमले में बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

वहीं, दूसरा अभियान यनबू (Yanbu) स्थित अरामको से संबद्ध प्रतिष्ठानों के खिलाफ चलाया गया, जिसमें बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन का एक साथ उपयोग किया गया। यमन ने दोनों अभियानों में सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक भेदे।

Yemen Saudi War: सऊदी हवाई हमलों को बताया जवाब

यमन की सशस्त्र सेना ने कहा कि यह कार्रवाई सऊदी अरब द्वारा यमन पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। प्रवक्ता के मुताबिक शनिवार रात सऊदी वायुसेना ने यमन के होदेदाह (Hodeidah) शहर, वहां के बंदरगाह और कमरान (Kamaran) द्वीप पर हवाई हमले किए, जिससे भौतिक और अन्य प्रकार का नुकसान हुआ।

याह्या सरी ने इन हमलों को यमन की संप्रभुता का खुला उल्लंघन करार देते हुए कहा कि सऊदी अरब लगातार यमन की क्षेत्रीय अखंडता पर हमला कर रहा है।

Yemen Saudi War : यमनी एयर डिफेंस ने रोके सऊदी लड़ाकू विमान

बयान में दावा किया गया कि सऊदी लड़ाकू विमान जब यमन के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए तो यमन की वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की। यमन का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस ने सऊदी विमानों को आगे के हमले करने से रोक दिया और उन्हें अपने मिशन में सफल (Yemen Saudi War)  नहीं होने दिया।

Yemen Saudi War : “यमन झुकेगा नहीं” : याह्या सरी

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब लगातार यमन की नाकेबंदी जारी रखते हुए देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और यमन की जनता पूरे संकल्प और ताकत के साथ इसका सामना करेगी।

उन्होंने कहा कि यमन की सेना अपने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का जवाब प्रतिरोध और जवाबी कार्रवाई से दिया जाएगा।

सना एयरपोर्ट की नाकेबंदी का भी किया उल्लेख

बयान में यह भी कहा गया कि 9 अगस्त 2016 से यमन के हवाई क्षेत्र पर व्यापक प्रतिबंध लागू किया गया, जिसके बाद सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को वाणिज्यिक उड़ानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यमन का दावा है कि सना एयरपोर्ट देश की लगभग 80 प्रतिशत आबादी, यानी करीब दो करोड़ लोगों के लिए बाहरी दुनिया से जुड़ने का प्रमुख माध्यम है और इसकी बंदी से आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

SABA प्रमुख बोले- सऊदी को मिलेगा बड़ा जवाब

यमनी समाचार एजेंसी सबा (SABA) के प्रमुख नासिर अल-अमेर (Nasser al-Amer) ने कहा कि सऊदी अरब की हालिया कार्रवाई का यमन की ओर से महत्वपूर्ण जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमन की जनता को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करना असंभव है और यदि हालात सामान्य करने हैं तो सऊदी अरब को यमन पर लगी नाकेबंदी समाप्त करनी होगी।

 अंसारुल्लाह के राजनीतिक ब्यूरो ने की निंदा

अंसारुल्लाह (Ansar Allah) के राजनीतिक ब्यूरो ने भी होदेदाह प्रांत और कमरान द्वीप पर नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की निंदा की। संगठन ने कहा कि सऊदी अरब द्वारा सीधे नागरिक ढांचे पर हमला करना बेहद खतरनाक और गंभीर उकसावे वाली कार्रवाई है।

ब्यूरो ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब अपनी सैन्य और राजनीतिक विफलताओं की भरपाई यमन के लोगों के जीवन से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें- बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और सऊदी अरब की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply