Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के संजय मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब 100 से अधिक युवक बाजार में घुस आए और दुकानदारों पर हमला (Jamshedpur Fight ) कर दिया। इस हमले में मोबाइल दुकान संचालक नितिन श्रीवास, कपड़ा व्यवसायी अमृत और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नितिन के पिता नरेश श्रीवास को भी चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के पास पिस्तौल और धारदार हथियार (Jamshedpur Fight) थे। हमले के दौरान नितिन के पिता से 22 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई और व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए।
विवाद से जुड़ा हमला
नितिन ने बताया कि गुरुवार को दुकान लगाने को लेकर राज सिंह के स्टाफ से विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उसी विवाद को लेकर राज सिंह अन्य युवकों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में “सिकुई-दिकुई” अभियान से बोर्ड परीक्षा 2026 में आएगा शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानें क्या है प्रशासन का मिशन
दुकानदारों का साहस, तीन पकड़े गए
घटना के बाद अधिकांश हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए तीन युवकों को पकड़कर साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस जांच और व्यापारी वर्ग की मांग
फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, व्यापारी वर्ग ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।




