Home > Education > जमशेदपुर में “सिकुई-दिकुई” अभियान से बोर्ड परीक्षा 2026 में आएगा शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानें क्या है प्रशासन का मिशन

जमशेदपुर में “सिकुई-दिकुई” अभियान से बोर्ड परीक्षा 2026 में आएगा शत-प्रतिशत रिजल्ट, जानें क्या है प्रशासन का मिशन

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं ( Jamshedpur Board Exams) की तैयारी को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। “सिकुई-दिकुई” नामक इस पहल का मकसद है कि जिले का परीक्षा परिणाम (Jamshedpur Board Exams) शत-प्रतिशत हो और विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत करें।

अक्टूबर से शुरू होंगे साप्ताहिक टेस्ट

जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साप्ताहिक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन टेस्ट के जरिए छात्रों की तैयारी का मूल्यांकन कर उनकी कमजोरियों को दूर करने के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी।

विशेष निर्देश और प्री-बोर्ड की तैयारी

प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि दिसंबर 2025 में प्री-बोर्ड परीक्षा और शीतकालीन गृहकार्य का मूल्यांकन कर विषयवार रेमिडियल कक्षाओं का संचालन किया जाए। इसके अलावा कोर ग्रुप (मास्टर ट्रेनर्स) द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्रों के आधार पर टेस्ट कराए जाएंगे। 15 अक्टूबर से स्प्लिट सिलेबस के अनुसार टेस्ट शुरू होंगे।

 पुरस्कार और प्रोत्साहन

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालयों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में झारखंड में बाल आयोग की टीम ने लिया बाल सुरक्षा का जायजा

 शिक्षा गुणवत्ता सुधार की पहल

उपायुक्त ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और शिक्षकों से आग्रह किया है कि आपसी समन्वय और पूर्ण समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। प्रशासन का मानना है कि बेहतर रणनीति और नियमित अनुश्रवण से इस बार जिले का परीक्षा परिणाम झारखंड राज्य स्तर पर मिसाल बनेगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply