Jamshedpur (Jharkhamd) : जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। शुक्रवार शाम साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबली पार्क के पास रौनक एग रोल दुकान के करीब बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार (Chain Snatching Jamshedpur )हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
गौरतलब है कि सोनारी के आदर्श नगर निवासी चंदना दास अपनी ननद के साथ रौनक एग रोल दुकान पर चाउमीन खाने पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने मौका देखकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए। (Chain Snatching Jamshedpur)
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। (Chain Snatching Jamshedpur)




