Home > Crime > स्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह इलाके में बवाल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट+वीडियो

स्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह इलाके में बवाल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट+वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह में स्कूटी चला रही एक युवती पर एक युवक साजिद अंसारी ने रविवार की रात टिप्पणी कर दी। उसने कहा यह युवती स्कूटी चला रही है। जल्द ही हवाई जहाज भी चलाएगी। इस टिप्पणी के बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। युवती ने फोन कर साजिद की मां को बुलाया। साजिद की मां का आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई। लेकिन, उसने इस बात का बुरा नहीं माना और अपने बेटे को लेकर घर चली गई। साजिद की मां का आरोप है कि बाद में जिस युवती पर टिप्पणी की गई थी वह चार-पांच अन्य युवतियों के साथ साजिद के घर पहुंची और साजिद को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू की।

युवती की मां

तभी, साजिद को बचाने के लिए साजिद की मां की भाभी वहां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। साजिद की मां का आरोप है कि उसकी भाभी का कपड़ा फाड़ दिया गया। साजिद की मां का कहना है कि मारपीट करने वाली दो युवतियों ने खुद अपना कपड़ा फाड़ लिया और उलीडीह थाना पहुंच गई। जबकि, जिस युवती पर टिप्पणी की गई थी उसकी मां का कहना है कि उसकी बेटी पर आए दिन कमेंट किया जाता है।

युवक की मां

युवती की मां का आरोप है कि साजिद ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पहुंची महिलाओं के भी कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में दोनों पक्ष अपनी अपनी बात कह रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची थी। बाद में दोनों पक्ष उलीडीह थाना पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा की मामला क्या है।

इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के इंडस्ट्रियल रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार का पुणे तबादला, ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का है आरोप

You may also like
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश