Home > Crime > खानकाह इलाके में युवती पर टिप्पणी का मामला गरमाया, गेट जाम कर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

खानकाह इलाके में युवती पर टिप्पणी का मामला गरमाया, गेट जाम कर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह में एक स्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी करने का मामला मंगलवार को गरमा गया है। युवती पर टिप्पणी करने का आरोपी साजिद अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इसके अलावा रविवार की रात इस मामले को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे भाजपाइयों पर लाठीचार्ज कर दिया गया था। भाजपाइयों का आरोप है कि इसमें उनका एक नेता घायल हुआ है। भाजपाइयों ने आरोपी को गिरफ्तार करने और पुलिसकर्मी जहांगीर व संजय को सस्पेंड करने की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस थाने का घेराव कर दिया है। भाजपाई थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि जब तक युवती पर टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा और लाठीचार्ज कराने वाला पुलिसकर्मी जहांगीर सस्पेंड नहीं होगा। तब तक थाने का घेराव चलता रहेगा।
इसे भी पढ़ेंस्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह इलाके में बवाल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट+वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply