Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दिनदहाड़े मानगो गुरुद्वारा रोड के युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी+ वीडियो

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में दिनदहाड़े मानगो गुरुद्वारा रोड के युवक की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में सोमवार की शाम दिनदहाड़े मानगो के गुरुद्वारा रोड के रहने वाले युवक प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रदीप सिंह आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी था। उसे हत्यारों ने 6 गोलियां मारी हैं। यह गोली सिर, चेहरे, हाथ और पैर में लगी है। प्रदीप सिंह को फौरन एमजीएम अस्पताल ले जाया गया और वहां से टीएमएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रदीप सिंह कुछ काम से श्मशान घाट की तरफ गया था।

घटना के बारे में बता रहा मृतक का परिजन

बताते हैं कि उसकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया। वह तेल लेने भुइयांडीह में एक दुकान के अंदर गया। हत्यारे उसका पीछा कर रहे थे। हत्यारे भी उसके पीछे पीछे गए और दुकान के अंदर घुस कर उसको गोली मार मार दी। जिस दुकान में गोली मारी गई वह दुकान एक महिला की है। महिला का कहना है कि एक युवक उसकी दुकान पर आया और पेट्रोल लेने के लिए अंदर चला गया। उसके बाद दूसरा युवक आया 200 रुपए की नोट देकर बिस्किट मांगा। वह उसे बिस्किट देने लगी। तभी वह युवक अंदर घुस गया और अंदर अमित सिंह को गोली मार दी।

घटना के बारे में बता रही मृतक की परिजन

युवक की हत्या पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस हत्याकांड में विनोद सिंह के बेटे राहुल सिंह मुन्ना, मोहित सिंह और अभिषेक सिंह का हाथ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-स्कूटी चला रही युवती पर टिप्पणी के बाद उलीडीह थाना क्षेत्र के खानकाह इलाके में बवाल, महिलाओं के बीच हुई मारपीट+वीडियो

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश