Home > Jamshedpur > रजक समाज ने संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक संदेश के साथ मनाई, ग्रामीण विकास मंत्री रहीं मौजूद

रजक समाज ने संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक संदेश के साथ मनाई, ग्रामीण विकास मंत्री रहीं मौजूद

Jamshedpur News

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर रजक समाज केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती सभागार में संत समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती गरिमामय वातावरण (Jamshedpur News ) में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह (Jamshedpur News) रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशक डॉक्टर अजय कुमार रजक, इंजीनियर राजेश रजक, इंजीनियर संजय रजक, समाजसेवी ज्योति मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन नेता रिंटू रजक तथा सचिन रजक उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है और हर परिवार को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने समाज की कुरीतियों के खिलाफ जो संघर्ष किया, उससे आज भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के कई वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं संत गाडगे बाबा के जीवन और संघर्ष पर आधारित नाटक का मंचन कर उनके विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव से पहले फिर उछला वीडियो विवाद, सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

इस अवसर पर डॉक्टर अजय कुमार रजक द्वारा लिखित पुस्तक राम राज से लोकतंत्र तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक संपूर्ण भारत में धोबी समाज के दैनिक जीवन और सामाजिक परिस्थितियों पर केंद्रित है। मंच संचालन रामाशीष रजक और बिमल रजक ने किया, जबकि कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अशोक चौधरी, रामलाल रजक, शिव रजक, नवीन रजक, संजय रजक, धनंजय लाल, सुरेंद्र रजक, महेंद्र रजक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। यह आयोजन जमशेदपुर, झारखंड में सामाजिक एकता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश देने वाला रहा।

 

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply