Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद + VDO

पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद + VDO

27 फरवरी को होगी मतगणना, अब सभी को काउंटिंग का इंतजार

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में मेयर के अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद के पदों के लिए वोट डाले गए। कुल 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद (Jamshedpur Municipal Election) हो गई। इनमें 13 उम्मीदवार मेयर पद के लिए खड़े हैं।

जबकि, 12 उम्मीदवार नगर परिषद (Jamshedpur Municipal Election) के अध्यक्ष पद के लिए हैं। इनमें जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि तकनीकी रूप से अभी जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार ही सोमवार को मत पाने के लिए रस्साकशी कर रहे थे। जबकि बाकी उम्मीदवारों में इंदु देवी और बलबीर कौर ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह तथा नीलोफर हुसैन ने निर्दलीय उम्मीदवार नौशीन खान को समर्थन कर दिया था।

मानगो नगर निगम के 36 वार्ड में 269 उम्मीदवार, जुगसलाई के 22 वार्ड में 87 उम्मीदवार और चाकुलिया के 12 वार्डों में 37 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हुई है। 27 फरवरी को मतगणना होगी। तब पता चलेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार विजेता बने हैं।

चाकुलिया में सर्वाधिक 72.9 प्रतिशत मतदान, मानगो में सबसे कम 50.7 प्रतिशत वोटिंग

Jamshedpur Municipal Election

Jamshedpur Municipal Election

कहां कितना हुआ मतदान 

मानगो नगर निगम- 50.8

जुगसलाई नगर परिषद- 59.6

चाकुलिया नगर पंचायत- 72.9

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन नगर निकायों (Jamshedpur Municipal Election) में सोमवार को वोट डाले गए। यह वोटिंग मानगो नगर निगम में मेयर पद और जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुई। इसके अलावा, सभी नगर निकायों में वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए भी मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान चाकुलिया नगर पंचायत में हुआ। यहां 72.9 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान मानगो नगर निगम में हुआ। यहां 50.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जुगसलाई नगर परिषद में 59.6 प्रतिशत मतदान हुआ।

Jamshedpur Municipal Election: जुगसलाई में जमकर बवाल

Jamshedpur Municipal Election

Jamshedpur Municipal Election

मतदान के दौरान सबसे ज्यादा बवाल जुगसलाई में हुआ। जुगसलाई में सेंट जॉन स्कूल, आरपी पटेल स्कूल समेत कई बूथों पर जमकर बवाल हुआ। वार्ड नंबर 9 के एक बूथ पर एक महिला मतदाता के साथ धक्का मुक्की की गई। भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया। मानगो में मून सिटी मतदान केंद्र, सेंट्रल करीमिया गर्ल्स हाई स्कूल और कबीरिया हाई स्कूल मतदान केंद्रों पर बवाल हुआ।

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 5:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। मानगो और जुगसलाई के मुस्लिम बहुल इलाकों में 11:00 बजे तक सन्नाटा रहा। 11:00 बजे के बाद मुस्लिम मतदाता पहुंचना शुरू हुए और मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सभी मतदान केंद्रों पर सर्वाधिक महिलाओं की भीड़ रही। जबकि अन्य इलाकों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का जमावड़ा लगा रहा।

जिले की तीनों नगर निकायों में 1,35,536 मतदाताओं ने किया मतदान 

पूर्वी सिंहभूम में 53.40 प्रतिशत हुई वोटिंग 

जमशेदपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत संपन्न मतदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Jamshedpur Municipal Election

Jamshedpur Municipal Election

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया। जिले में कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 53.40 रहा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियमित निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रेक्षकों, चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोगी सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Jamshedpur Municipal Election: तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नगर निकायों में दोपहर बाद 3:00 बजे तक चाकुलिया नगर पंचायत में सर्वाधिक 64.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद, दूसरे नंबर पर जुगसलाई रहा। जुगसलाई में 50.6 प्रतिशत और मानगो नगर निगम इलाके में 42.3 प्रतिशत मतदान हुआ।

Jamshedpur Municipal Election : मानगो में 1:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

मानगो में दोपहर में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ रही। इसके बावजूद अब तक 1:00 बजे तक 31.5 प्रतिशत मतदान हुआ। जुगसलाई नगर परिषद इलाके में 38.4% और चाकुलिया नगर पंचायत में 50.01% मतदान हुआ।

Jamshedpur Municipal Election: नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत

पूर्वी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव में डाले जा रहे हैं वोट चाकुलिया नगर पंचायत में 14.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान मानगो इलाके में हुआ। मानगो नगर निगम क्षेत्र में नौ बजे तक सिर्फ 8.4% वोट पड़े। जबकि, जुगसलाई नगर परिषद के लिए 11.4% मतदान हुआ था।

सरायकेला में सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान

कहां कितने प्रतिशत मैदान

नगर निगम आदित्यपुर- 56.06%

नगर पंचायत, सरायकेला-

मतदान प्रतिशत:- 74.86%

नगर परिषद, कपाली- 57.38%

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव से पहले फिर उछला वीडियो विवाद, सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में सरायकेला नगर पंचायत, कपाली नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम के लिए वोट डाले गए। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद और सरायकेला नगर पंचायत व कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए हैं। इसके अलावा, वार्ड परिषद सदस्य के पद के लिए भी वोट पड़े हैं। सरायकेला नगर पंचायत में सबसे ज्यादा 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। आदित्यपुर नगर निगम में 58.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कपाली में 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। कपाली नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि, 21 वार्डों के लिए 97 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply