Jamshedpur : रेल सिविल डिफेंस (Jamshedpur Rail Civil Defence)के जवानों ने विशाखापटनम में आयोजित सात दिवसीय आउटडोर प्रशिक्षण शिविर में अपने उत्कृष्ट आपदा रेस्क्यू कौशल का प्रदर्शन कर अधिकारियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक रहे, जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
आपदा राहत, टीम वर्क और कार्यकुशलता को मजबूत करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डनरीच (कोलकाता) द्वारा इस आउटडोर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें गार्डनरीच, संतरागाछी, खड़गपुर वर्कशॉप एवं ओपन लाइन, आद्रा, बोकारो, रांची, बंडामुंडा और टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के अधिकारी व जवान शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की शूटिंग, फैंस में जबरदस्त उत्साह+VDO
प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस एक्ट, जवानों के अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा दिया गया। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाखापटनम रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य गेट के सामने जीवंत दुर्घटना दृश्य प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान मेजर और माइनर घायलों की आपातकालीन बचाव प्रक्रिया, ऊपरी मंजिल पर फंसे घायल व्यक्ति को चेयर नॉट व मैन हार्नेस के माध्यम से रस्सी द्वारा सुरक्षित नीचे उतारने और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की विधि का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का निर्देशन वाल्टेयर डिविजन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा संरक्षा अधिकारी आनंद कुमार मुत्तातकर ने किया। टाटानगर के जवानों ने अपने सटीक और क्रमबद्ध रेस्क्यू कौशल से मुख्य अतिथि अधिकारियों और दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। रेस्क्यू मैथड की व्याख्या और मंच संचालन इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹20,000 इनाम की घोषणा की। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बेहतरीन व्याख्यान के लिए इंस्पेक्टर संतोष कुमार की पीठ थपथपाई।
इस अवसर पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुनकवाल, दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता, वाल्टेयर डिविजन के मंडल रेल प्रबंधक ललित वोहरा, अपर मंडल रेल प्रबंधक कुंडु रामा राव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा संरक्षा अधिकारी आनंद कुमार मुत्तातकर सहित रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान, टैक्सी व टेम्पो चालक दल तथा टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के जवान कल्याण कुमार साहु, अनिल कुमार, गीता कुमारी, अनामिका मंडल, सरस्वती मुर्मू, अनिता टुटु, अनुराग, अमित वली राम, रितेश गुहा सहित अन्य मौजूद रहे। समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। (Jamshedpur Rail Civil Defence)




