Home > Education > केपीएस मानगो में मेधावी छात्रों का सम्मान, झारखंड में चमका प्रतिभाओं का सितारा

केपीएस मानगो में मेधावी छात्रों का सम्मान, झारखंड में चमका प्रतिभाओं का सितारा

Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल, मानगो (Mango News) में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना से हुई। मुख्य अतिथि 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा थे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा को देश की प्रगति और विकास में लगाना ही सच्ची सफलता (Mango News) है।

समारोह में आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या रूपा घोष ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। आईसीएसई में सर्वोच्च अंक लाने पर विज्ञान संकाय की माहम अख्तर को पी एन मेनन रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं वाणिज्य संकाय से सैयद मिस्बाह बशीर अव्वल रहे।

आईएससी स्तर पर भी विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। प्योर साइंस में मोहम्मद नुरुल अबदीन, बायो साइंस में अकरा सुल्ताना और कॉमर्स संकाय में सोनी अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया। विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की शूटिंग, फैंस में जबरदस्त उत्साह+VDO

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। समारोह में विद्यालय की अध्यक्ष मनोरमा नायर, निदेशक शरद चंद्रन, शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी आर, प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखरन, संयोजिका दिव्या तिवारी, डॉ. किशोर ओझा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply