रेल यात्री संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद जागा रेलवे प्रशासन, टाटानगर-चक्रधरपुर मंडल में कई बड़ी परियोजनाओं का ऐलान
Jamshedpur (Jharkhand) : Jamshedpur (Jharkhand) : टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल में लगातार बढ़ रही ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता नहीं मिलने और रेल परिचालन की अव्यवस्था को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर में हाई लेवल बैठक (Jamshedpur Rail News) आयोजित की गई। यह बैठक रेल यात्री संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के शीर्ष अधिकारियों और समिति प्रतिनिधियों (Jamshedpur Rail News) के बीच हुई, जिसमें यात्रियों की समस्याओं, मालगाड़ियों के दबाव और रेलवे की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक सरयू राय, रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन, चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ डीआरएम समेत कई बड़े रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
Jamshedpur Rail News: सरयू राय ने रेलवे की व्यवस्था पर उठाए सवाल
बैठक के दौरान विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेलवे प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान रेल परिचालन व्यवस्था का सबसे ज्यादा नुकसान आम यात्रियों को (Jamshedpur Rail News) उठाना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनें घंटों आउटर और स्टेशनों पर खड़ी रहती हैं, जबकि मालगाड़ियों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि रेलवे को भले मालगाड़ियों से राजस्व मिलता हो, लेकिन यात्रियों के समय की बर्बादी से देश की उत्पादकता प्रभावित हो रही है। सरयू राय ने पिछले डेढ़ महीने का ट्रेन लेट रिकॉर्ड अधिकारियों के सामने रखते हुए कहा कि बार-बार आश्वासन के बावजूद स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है।
Jamshedpur Rail News: नौकरीपेशा, छात्र और मरीज सबसे ज्यादा परेशान
समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने कहा कि टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। इसका असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, मरीजों और लंबी दूरी के यात्रियों पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि रेलवे जल्द सुधार नहीं करता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
“पहले यात्री ट्रेन, बाद में मालगाड़ी” : जीएम अनिल कुमार जैन
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने बैठक में भरोसा दिलाया कि अब रेलवे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब पहले यात्री ट्रेनों को पास कराया जाएगा और उसके बाद मालगाड़ियों को परिचालन की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी की निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाई गई है और इसके लिए अलग अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है। रेलवे लगातार परिचालन व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है और आने वाले समय में स्थिति में सुधार दिखाई देगा।
Jamshedpur Rail News: एक सप्ताह तक होगी मॉनिटरिंग
बैठक के बाद सरयू राय ने कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेल यात्री संघर्ष समिति अगले एक सप्ताह तक ट्रेनों की स्थिति पर नजर रखेगी। यदि इसके बाद भी लेटलतीफी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आम रेल यात्रियों के हित में चलाया जा रहा है।
रेलवे की बड़ी परियोजनाएं, बदलेगी टाटानगर-चक्रधरपुर मंडल की तस्वीर
दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन सुधार, यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की है।
टाटा यार्ड से हटेंगी डायमंड क्रॉसिंग
रेलवे अधिकारियों के अनुसार टाटा यार्ड में मौजूद 29 डायमंड क्रॉसिंग में से 9 को अक्टूबर 2026 तक हटाया जाएगा। बाकी क्रॉसिंग टाटा यार्ड रिमॉडलिंग परियोजना के तहत वर्ष 2029 तक हटाई जाएंगी।
सालगाझारी-आदित्यपुर तीसरी लाइन परियोजना
सालगाझारी से आदित्यपुर तक तीसरी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे का दावा है कि अक्टूबर 2026 तक यह परियोजना पूरी हो जाएगी, जिससे लाइन क्षमता और ट्रेनों की रफ्तार दोनों बढ़ेंगी।
388 नए ALP जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी
रेलवे ने बताया कि 388 सहायक लोको पायलट प्रशिक्षण ले रहे हैं और अगस्त 2026 तक कार्यभार संभाल लेंगे। वहीं 220 ALP को लोको पायलट गुड्स सर्विस में प्रोन्नत किया जाएगा।
कई स्टेशनों पर बनेंगी नई लूप लाइनें
रेलवे ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन बना रहा है—
* सिनी – जून 2026 तक
* मानीकुई – मार्च 2027 तक
* राजखरसावां, बराबांबू और लोटापहाड़ – अक्टूबर 2027 तक
* सोनुआ और टुनिया – दिसंबर 2027 तक
* बहालदा रोड – अक्टूबर 2027 तक
इन परियोजनाओं से ट्रेनों की क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग आसान होगी।
टाटा और आदित्यपुर में स्टेबलिंग लाइन
टाटा मार्शलिंग यार्ड में ₹20.50 करोड़ की लागत से दो नई स्टेबलिंग लाइनें बनाई जाएंगी। वहीं आदित्यपुर में ₹28 करोड़ की लागत से तीन नई कोचिंग स्टेबलिंग लाइन तैयार की जाएगी।
Jamshedpur Rail News: नए क्रॉसिंग और ब्लॉक स्टेशन की योजना
टाटा और हल्दीपोकुर के बीच ₹43.44 करोड़ की लागत से नया क्रॉसिंग स्टेशन बनेगा। वहीं गोविंदपुर में ₹46.84 करोड़ की लागत से नया ब्लॉक स्टेशन और दो लूप लाइनें बनाई जाएंगी।
Jamshedpur Rail News: सिनी-कांड्रा और चांडिल-गम्हरिया लाइन परियोजना
सिनी-कांड्रा तीसरी और चौथी लाइन परियोजना पर ₹286 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं चांडिल-गम्हरिया तीसरी एवं चौथी लाइन परियोजना ₹1112 करोड़ की लागत से पूरी होगी।
Jamshedpur Rail News: कांड्रा, गम्हरिया और धुतरा में रेल फ्लाईओवर
रेलवे ने कांड्रा, गम्हरिया और धुतरा में रेल फ्लाईओवर निर्माण की भी योजना बनाई है, ताकि सड़क यातायात प्रभावित न हो।
Jamshedpur Rail News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से घटेगा दबाव
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डानकुनी से सूरत तक ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनने के बाद चक्रधरपुर मंडल में मालगाड़ियों का दबाव काफी कम होगा, जिससे यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा।
टाटानगर में नया कोचिंग टर्मिनल प्रस्तावित
टाटानगर के पास नए कोचिंग टर्मिनल और सिनी-राजखरसावां बाइपास लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे प्रस्तावित किया गया है।
रेलवे बोर्ड को भेजे गए बड़े प्रस्ताव
रेलवे ने आदित्यपुर-गम्हरिया अतिरिक्त लाइन निर्माण के लिए ₹80 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। वहीं वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ₹383 करोड़ का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें – 2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू, कोल्हान बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर+VDO
इसके अलावा टाटा यार्ड रिमॉडलिंग के लिए ₹482 करोड़ और चक्रधरपुर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए ₹376 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद टाटानगर, चक्रधरपुर और आसपास के रेल नेटवर्क में ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।




