Home > Jamshedpur > टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक, 77वें गणतंत्र दिवस पर टीम को मिला राष्ट्रीय सम्मान

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक, 77वें गणतंत्र दिवस पर टीम को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Jamshedpur : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा (Tatanagar Republic Day) फहराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ ने ध्वजारोहण किया और सिविल डिफेंस टीम की उपलब्धियों की सराहना की।

ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रबंधक ने सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति पदक मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार ने टाटानगर रेल सिविल डिफेंस को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और पूरी टीम को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने हर आपदा और संकट की घड़ी में अपनी योग्यता, साहस और सेवा भावना का परिचय दिया है। राष्ट्रपति पदक केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरी टीम के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। (Tatanagar  Republic Day)

इसे भी पढ़ें – टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, मजदूरों की बहाली और बैक वेजेज की मांग तेज

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ डेमोंस्ट्रेटर कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार सिंह, शंकर कुमार प्रसाद, विमल देव पासवान, रितेश गुहा, अजीतेश कुमार दास, महादेव दास, सरस्वती मुर्मू, गीता कुमारी, पार्वती मुर्मू, तेजीता, कंचन कुमारी, गुलशन कुमार, वीरेंद्र मंडल, संजय कुमार महतो, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply