Home > Business > टाटा मोटर्स पर टाटा स्टील की तर्ज पर 20% बोनस देने का दबाव बढ़ा, टेल्को वर्कर्स यूनियन बना रही प्रेशर

टाटा मोटर्स पर टाटा स्टील की तर्ज पर 20% बोनस देने का दबाव बढ़ा, टेल्को वर्कर्स यूनियन बना रही प्रेशर

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स पर इस साल बोनस को लेकर दबाव बढ़ गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन लगातार दबाव बनाए हुए हैं कि टाटा मोटर्स इस साल टाटा स्टील की तर्ज पर कर्मचारियों को 20% बोनस दे। टाटा मोटर्स की इस पहल से टाटा मोटर्स की एक अन्य यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भी दबाव में आ गई है। हालांकि, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी बाई सिक्स कर्मियों को अस्थाई करने की आड़ में खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। टेल्को वर्कर्स यूनियन का आरोप है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने ही टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को तैयार किया है। इसीलिए वह हमेशा कर्मचारियों का नहीं बल्कि प्रबंधन का ही भला चाहती है। टेल्को वर्कर्स यूनियन पदाधिकारी आकाश दुबे और हर्षवर्धन का कहना है कि अब वह सक्रिय हो गए हैं और टाटा मोटर्स प्रबंधन के हर कर्मचारी विरोधी कदम का विरोध करेंगे। उनका कहना है कि टाटा मोटर्स अब फायदे की तरफ बढ़ रही है। इसलिए उसे 20% बोनस देना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले साल टाटा मोटर्स ने 10.67 प्रतिशत बोनस दिया था। यही नहीं बाई सिक्स कर्मी भी 201 ही स्थाई हुए थे। जबकि, उसके पहले साल 2020-21 में 281 बाई 6 कर्मी स्थाई हुए थे। साल 2018-19 में 306 बाई सिक्स कर्मी स्थाई हुए थे। लेकिन, इधर बीच कम बाई सिक्स कर्मी स्थाई हो रहे हैं। फिर भी बाई 6 कर्मियों को अस्थाई करने का ढोल पीट कर कर्मचारियों के बोनस में कटौती लगातार जारी है। कम बोनस मिलने से टाटा मोटर्स कर्मचारियों में भी काफी नाराजगी है। कर्मचारी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। कई कर्मचारियों का कहना है कि टाटा स्टील में अच्छा बोनस समझौता इसलिए होता है कि वहां टाटा वर्कर्स यूनियन कर्मचारी और मजदूरों के भले की बात सोचती है। जबकि, टाटा मोटर्स में इसके उलट है।

इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के टाटा मोटर्स के अधिकारी को पत्र लिखने से वेतन में सेफ्टी इंडेक्स के 5500 रुपए की कटौती का मामला गरमाया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई कर्मचारियों को रकम वापस देने की मांग

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply