Home > Crime > गोविंदपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन छिनतई, अपराधिक घटनाएं बढ़ने से जनता त्रस्त

गोविंदपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन छिनतई, अपराधिक घटनाएं बढ़ने से जनता त्रस्त

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर 1 निवासी महिला जीवक्षी देवी के गले से बदमाशों ने गुरुवार को चेन छिनतई कर ली है। जीवाक्षी देवी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। बदमाशों ने घटना को ऐसे अंजाम दिया जैसे पुलिस का उन पर कोई खौफ नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य डॉक्टर परितोष कुमार जीवाक्षी देवी के घर पहुंचे और उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दिनों गोविंदपुर इलाके में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। इससे जनता त्रस्त है। पुलिस अपराधियों पर लगाम नहीं कस पा रही है।
इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स पर टाटा स्टील की तर्ज पर 20% बोनस देने का दबाव बढ़ा, टेल्को वर्कर्स यूनियन बना रही प्रेशर

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा