Home > Jamshedpur > साकची बाजार में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की नकली फेवीक्विक

साकची बाजार में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की नकली फेवीक्विक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची बाजार में पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में नकली फेवीक्विक बरामद की है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार की शाम साकची बाजार में छापामारी की और नकली फेवीक्विक बरामद की। अभी तक इस मामले में थाने में शिकायत नहीं हुई है। लेकिन, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते हैं कि कंपनी के अधिकारियों को पता चला था कि साकची बाजार में नकली फेवीक्विक बेची जा रही है। इसी के बाद पुलिस से शिकायत की गई और पुलिस ने छापामारी की। इस में 500 से अधिक फेवीक्विक के पैकेट बरामद हुए हैं। फेवीक्विक को जांच के लिए भेज दिया गया है।

You may also like
किरण बेदी ने किया सेफ्टी अलार्म से युक्त एवरैडी साइरेन टॉर्च का अनावरण; महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में नया इनोवेशन
Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता गोपाल मैदान में बोले- छल प्रपंच से लड़ेंगे और अगली सरकार फिर बनाएंगे
कदमा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत करने के फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार
जमीन विवाद में की गई मानगो के रोड नंबर 13 बी में जाहिद की हत्या, रात को घर से बुलाकर ले गए थे हत्यारोपी