Home > Education > बिष्टुपुर में को ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में खुला प्रज्ञा केंद्र, छात्र छात्राओं को होगी सहूलियत+ वीडियो

बिष्टुपुर में को ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में खुला प्रज्ञा केंद्र, छात्र छात्राओं को होगी सहूलियत+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर में को ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रज्ञा केंद्र खोला गया है। इस प्रज्ञा केंद्र के खुल जाने से अब को ऑपरेटिव कॉलेज के छात्र छात्राओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। इस प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को चाईबासा स्थित कोल्हान यूनिवर्सिटी के फाइनेंस ऑफिसर प्रभात कुमार पाणी और कोऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह ने किया।

प्रिंसिपल डॉक्टर अमर सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सारी आवश्यकताएं यहां पूरी होंगी। छात्र-छात्राएं यहां से परीक्षा फार्म भर सकते हैं और एडमिशन फॉर्म भी भर सकते हैं। यही नहीं सरकारी दर पर छात्र छात्राएं अपना पैन कार्ड व आधार कार्ड आदि भी निकाल सकते हैं। इसके लिए प्रज्ञा केंद्र पर एक रेट चार्ट टांग दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। को ऑपरेटिव कॉलेज के उनके लिए प्रिंसिपल अमर सिंह ने बताया कि पहले परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र छात्राओं को बाहर जाना पड़ता था। वहां अक्सर फार्म भरने में गलती हो जाती थी उससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब को ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में प्रज्ञा केंद्र खुल जाने से गलती की संभावना नहीं रहेगी। यह प्रज्ञा केंद्र को ऑपरेटिव कॉलेज प्रबंधन के अधीन काम करेगा।
इसे भी पढ़ें-उत्पाद विभाग ने चाकुलिया इलाके में छापामारी कर बड़े पैमाने पर बरामद की अवैध शराब

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति