Home > Crime > उत्पाद विभाग की टीम ने बिरसानगर व एमजीएम इलाके में की छापामारी, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने बिरसानगर व एमजीएम इलाके में की छापामारी, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: उत्पाद विभाग की टीम ने बिरसानगर और एमजीएम थाना क्षेत्रों में छापामारी की है। बिरसानगर के लालटांड़, हुरलुंग और एमजीएम थाना क्षेत्र के भागाबांधी में छापामारी की है। इसके अलावा गालूडीग के घुटिया में भी छापामारी की गई है। इन छापामारी में अवैध शराब बेचने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। इनको जेल भेजा गया है। जबकि, एक व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसकी तलाश की जा रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन छापामारी में 1094 लीटर महुआ शराब, 200 किलोग्राम जावा महुआ और 3 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। इसे भी पढ़ें –साकची बाजार में छापामारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की नकली फेवीक्विक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत