Home > Crime > Jamshesdpur: मानगो दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा के घर पुलिस ने दी दबिश, कई वाहन किया ज़ब्त

Jamshesdpur: मानगो दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा के घर पुलिस ने दी दबिश, कई वाहन किया ज़ब्त

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास सज्जाद उर्फ टांडा और एक पुलिसकर्मी रामदेव महतो की हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी है। यह छापामारी मंगलवार को दोपहर बाद की गई। दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुख्यात बदमाश राजू चौड़ा के घर दबिश दी गई है। पुलिस ने कुख्यात बदमाश के घर से एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक बाइक, एक स्कूटी, एक कार, एक वैगन आर और एक टेंपो जब्त किया है। घर में मौजूद महिला से इन वाहनों के कागजात मांगे गए, तो महिला कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। इस पर पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने घर में राजू चौड़ा को भी तलाश किया। लेकिन, वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि राजू चौड़ा की तलाश में कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापामारी की जा रही है।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
मानगो में रात के सन्नाटे में गूंजी फायरिंग की आवाज़, लतीफ बाबा फ्लैट के सामने गोली चलने के बाद पुलिस ने क्या किया…+ VDO
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
Kadma Crime : वर्चस्व काम करने के लिए रिवाल्वर व चापड़ लेकर कदमा में टहल रहा था बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply