Home > Crime > मानगो में रात के सन्नाटे में गूंजी फायरिंग की आवाज़, लतीफ बाबा फ्लैट के सामने गोली चलने के बाद पुलिस ने क्या किया…+ VDO

मानगो में रात के सन्नाटे में गूंजी फायरिंग की आवाज़, लतीफ बाबा फ्लैट के सामने गोली चलने के बाद पुलिस ने क्या किया…+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 9 स्थित लतीफ बाबा फ्लैट के सामने मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई हवाई फायरिंग (Mango Firing) की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक अज्ञात युवक ने अचानक से पिस्तौल निकाल कर फायर किया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया।

(Mango Firing) गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक फायरिंग के तुरंत बाद बाइक से तेजी से वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें – राजस्व वसूली अभियान को लेकर JNAC की सख़्ती, फील्ड में उतरेगी विशेष टीम

पुलिस इसे आपसी रंजिश या क्षेत्र में दहशत फैलाने की मंशा से जोड़कर देख रही है। मानगो थाना प्रभारी ने कहा कि यह घटना गंभीर है, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की दोबारा ऐसी घटना न हो और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

You may also like
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर राहुल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच+VDO
जमशेदपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: 39 लाख की नकली सिगरेट जब्त, चेन स्नैचिंग का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply