Home > Crime > Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 

Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 

Jamshedpur  : (Jamshedpur Crime) बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू के रहने वाले अनंत कुमार से कुछ लोगों ने मारपीट की है। अनंत कुमार का कहना है कि वह किसी काम से सीपी टोला गए थे। वहां गणेश पात्रो, तुषार बहादुर, प्रदीप सागर सिंह, विमल वर्मा आदि अपने साथियों के साथ आए और झगड़ा करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने अनंत कुमार के साथ मारपीट की और उनकी सोने की चेन और पैसा भी छीन लिया। इस मामले में अनंत कुमार की आवेदन पर बागबेड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Jamshedpur Crime)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur TMH : अब दूरदराज के मरीज TMH के डाक्टरों से ले सकेंगे वीडियो कंसल्टेशन

Jamshedpur Crime: साकची के स्ट्रेट माइल रोड पर वाहन की टक्कर से युवक घायल

साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर प्रीति मेडिकल के सामने अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक घायल हुआ है। इस मामले में युवक निपुण देसाई के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छिनतई के मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur Crime: टेल्को में एफआईआर दर्ज

Jamshedpur Crime: टेल्को में एफआईआर दर्ज

टेल्को कॉलोनी में चर्च के पास एक महिला श्वेता सिंह की बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए थे। श्वेता सिंह टेल्को के खड़ंगा झाड़ राधिका नगर की रहने वाली हैं। उनके आवेदन पर टेलंको थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। बदमाश महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। महिलाओं के साथ छिनतई की घटना बढती जा रही हैं।

You may also like
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO

Leave a Reply