Home > Health > नेफ्रोप्लस-मेदांता की साझेदारी से रांची में डायलिसिस केयर को नई मजबूती, झारखंड के सबसे बड़े सेंटर का शुभारंभ

नेफ्रोप्लस-मेदांता की साझेदारी से रांची में डायलिसिस केयर को नई मजबूती, झारखंड के सबसे बड़े सेंटर का शुभारंभ

Ranchi (Jharkhand): एशिया के सबसे बड़े डायलिसिस सर्विस प्रोवाइडर नेफ्रोप्लस ने रांची में डायलिसिस केयर को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम (Jharkhand Medical Sector) उठाया है। नेफ्रोप्लस ने भारत के प्रतिष्ठित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मेदांता के साथ मिलकर मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल वीवर्स हॉस्पिटल, रांची में एक अत्याधुनिक डायलिसिस क्लिनिक की शुरुआत की है।

लगभग 6,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह नया डायलिसिस सेंटर 26 बेड की क्षमता के साथ झारखंड के सबसे बड़े डायलिसिस क्लीनिकों में से एक है। यह सेंटर 24×7 डायलिसिस सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे राज्य के किडनी मरीजों को हाई-क्वालिटी इलाज आसानी से उपलब्ध (Jharkhand Medical Sector) हो सकेगा।

इस सेंटर का उद्घाटन नेफ्रोप्लस के ग्रुप सीईओ रोहित सिंह और मेदांता रांची के हॉस्पिटल डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने वरिष्ठ डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की मौजूदगी में किया।

इस अवसर पर नेफ्रोप्लस के ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रोहित सिंह ने कहा कि मेदांता के साथ उनकी साझेदारी वर्ष 2018 से चली आ रही है और यह भरोसे, क्लिनिकल सख्ती और बेहतर मरीज परिणामों पर आधारित है। रांची में यह विस्तार उसी मजबूत तालमेल का प्रमाण है।

वहीं, मेदांता रांची के हॉस्पिटल डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि नेफ्रोप्लस के साथ उनका सहयोग लगातार भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली डायलिसिस केयर देने पर केंद्रित रहा है। इस बड़े सेंटर का लॉन्च क्लिनिकल नतीजों को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में एक अहम कदम है।

इसे भी पढ़ें – ईरान में हिंसा फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, हत्या के लिए तय थी कीमत, रक्षा मंत्री का बड़ा दावा

इस नए लॉन्च के साथ नेफ्रोप्लस अब रांची में कुल सात डायलिसिस सेंटर संचालित कर रहा है, जो झारखंड में इसके विस्तार का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह सेंटर किडनी केयर सेवाओं का व्यापक सेट उपलब्ध कराता है, जिसमें हीमोडायलिसिस, हीमोडायफिल्ट्रेशन (HDF) और सस्टेन्ड लो-एफिशिएंसी डायलिसिस (SLED) शामिल हैं।

You may also like
नेफ्रोप्लस ने रांची में नया डायलिसिस केंद्र शुरू किया, झारखंड में मजबूत हुई उपस्थिति

Leave a Reply