Home > Health > नेफ्रोप्लस ने रांची में नया डायलिसिस केंद्र शुरू किया, झारखंड में मजबूत हुई उपस्थिति

नेफ्रोप्लस ने रांची में नया डायलिसिस केंद्र शुरू किया, झारखंड में मजबूत हुई उपस्थिति

Ranchi : एशिया की सबसे बड़ी डायलिसिस सेवा प्रदाता कंपनी नेफ्रोप्लस ने रांची में अपना नया डायलिसिस केंद्र (Ranchi Dialysis Centre) शुरू किया है। जयप्रकाश नगर स्थित आईकेडीएस अस्पताल में 1,500 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित यह हाई-टेक सेंटर मरीजों को 24×7 डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध ( Ranchi Dialysis Centre) कराएगा।

इस केंद्र में मरीजों को एचडीएफ (Hemodiafiltration), एसएलईडी (Sustained Low-Efficiency Dialysis), हेपेटाइटिस बी और सी डायलिसिस, बॉडी कंपोजिशन मॉनिटरिंग (BCM) और ओपीडी परामर्श जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

Ranchi Dialysis Centre

Ranchi Dialysis Centre

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के समूह सीईओ रोहित सिंह ने बताया कि नेफ्रोप्लस अब झारखंड में सात केंद्रों का संचालन कर रहा है। उनका कहना है, “हमारा उद्देश्य डायलिसिस परिणामों में सुधार करना और किडनी केयर को अधिक सुलभ व भरोसेमंद बनाना है।”

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल बरामद कर जांच में जुटी पुलिस

नेफ्रोप्लस वर्तमान में इन-हॉस्पिटल पार्टनरशिप, स्टैंडअलोन क्लीनिक और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के जरिए देशभर के 269 शहरों में सेवाएं दे रहा है। रांची में यह नया केंद्र स्थानीय मरीजों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय किडनी केयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply