Home > Crime > मानगो में उलीडीह में शंकोसाई मून सिटी रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक को दबोच कर पुलिस को लोगों ने सौंपा

मानगो में उलीडीह में शंकोसाई मून सिटी रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक को दबोच कर पुलिस को लोगों ने सौंपा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई मून सिटी रोड पर बदमाशों ने फायरिंग की है। शनिवार की रात हुई फायरिंग में लोग बाल-बाल बच गए। इलाके के लोगों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि मून सिटी के पास सड़क पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। वहां से एक युवक संजय कुमार शर्मा गुजरा और उसने झगड़ा खत्म कराने की कोशिश की। इस पर एक युवक ने पिस्तौल निकाल लिया और संजय कुमार शर्मा को डराने के लिए फायरिंग कर दी और भागने लगे। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि पकड़े गए युवक का नाम आशीष उर्फ सन्नी है। वह मानगो के सालगाछ टैंक रोड का रहने वाला है। बताते हैं कि डीसी विजया जाधव भी तभी गुजर रही थीं। उन्होंने बवाल होता देखा तो खुद पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दे दी जान, अब तक नहीं हो सकी पहचान

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply