Jamshedpur (Jharkhand) : दीपावली के पावन अवसर पर देश की रक्षा करते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवान गणेश हांसदा के परिवार को बहरागोड़ा प्रखंड प्रशासन ने सम्मानित किया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस पहल के (Shaheed Ganesh Hansda, Baharagora, Jharkhand) माध्यम से प्रशासन ने शहीद के परिवार के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने प्रखंड कार्यालय में शहीद गणेश हांसदा के पिता सुबदा हांसदा और माता कापरा हांसदा को शॉल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद के माता-पिता के प्रति सम्मान (Shaheed Ganesh Hansda, Baharagora, Jharkhand) प्रकट करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।
दीपावली जैसे खुशियों के पर्व पर शहीद के परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानित करने की इस पहल का उद्देश्य यह संदेश देना था कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Mobile Recovery : जमशेदपुर पुलिस ने लौटाए 100 लोगों के खोए मोबाइल, अब तक 3,373 फोन बरामद
शहीद गणेश हांसदा ने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रखंड प्रशासन की इस पहल के जरिए शहीद परिवार के प्रति समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी को भी रेखांकित कियागया।




