Home > Crime > एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा पेट्रोल पंप के पास बोड़ाम के व्यक्ति से लूट लिया मोबाइल और ₹10000, बदमाश गिरफ्तार

एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा पेट्रोल पंप के पास बोड़ाम के व्यक्ति से लूट लिया मोबाइल और ₹10000, बदमाश गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाश ने बोड़ाम के व्यक्ति विकास कुमार से मोबाइल और ₹10000 लूट लिया था। विकास कुमार बोड़ाम के मिर्जाडीह के रहने वाले हैं। इस मामले में विकास कुमार के आवेदन पर एमजीएम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि यह घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर के रहने वाले राजा बनर्जी ने अंजाम दी है। पुलिस ने छापामारी कर राजा बनर्जी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एमजीएम थाना प्रभारी राजू ने मंगलवार को बताया कि राजा बनर्जी को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा के बारा इलाके में सड़क किनारे लोग फेंक रहे कचरा, इलाके के लोगों ने जेएनएसी से की बोर्ड लगाकर जुर्माना करने की मांग

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO