Home > Crime > बंता नगर में सोनारी में क्लीनिक चलाने वाले युवक को पिस्टल दिखाकर मोबाइल व बैग छीनने का प्रयास करने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बंता नगर में सोनारी में क्लीनिक चलाने वाले युवक को पिस्टल दिखाकर मोबाइल व बैग छीनने का प्रयास करने वाला बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बंता नगर में शनिवार की देर रात सुनारी में क्लीनिक चलाने वाले युवक अशोक कुमार को पिस्टल दिखाकर उनका मोबाइल और उनके साथ मौजूद महिला स्टाफ का बैग छीनने का प्रयास करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गिरफ्तार किया गया है वह युवक आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी का रहने वाला अमरजीत ठाकुर है। पुलिस ने उसके पास से 6 राउंड का एक देशी रिवाल्वर और काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद अमरजीत ठाकुर को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि रविवार की रात अशोक कुमार अपने महिला स्टाफ के साथ जब घर जा रहा था तो बंता नगर के पास पल्सर सवार बदमाशों ने उसे रोका और बैग व मोबाइल छीनने की कोशिश की। अशोक कुमार ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पिस्टल और पल्सर छोड़कर भाग खड़ा हुआ था।

इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से इस्तीफा देने की मांग, हिंदू मुस्लिम एकता मंच बना मानगो से डीसी ऑफिस तक निकाली पदयात्रा

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply