Home > Jamshedpur > साकची थाने में बवाल के मुद्दे पर विधायक मंगल कालिंदी की बाबूलाल मरांडी को खरी-खरी : साकची थाने में हंगामे के मुद्दे पर विधायक मंगल कालिंदी ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना, बोले प्रशासनिक कार्य में न अड़ाएं टांग, दोषी को मिलेगी सजा

साकची थाने में बवाल के मुद्दे पर विधायक मंगल कालिंदी की बाबूलाल मरांडी को खरी-खरी : साकची थाने में हंगामे के मुद्दे पर विधायक मंगल कालिंदी ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना, बोले प्रशासनिक कार्य में न अड़ाएं टांग, दोषी को मिलेगी सजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: साकची थाने में बुधवार को भीम सेना के सदस्य कार्तिक कच्छप की रैश ड्राइविंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद थाने में हुए बवाल के मामले में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी को खरी-खरी सुना दी है।

बाबूलाल मरांडी ने एक बयान जारी कर इस मामले में हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसे आदिवासी और दलित विरोधी करार दिया है। इस पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी सस्ती राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साकची थाने पर हुए बवाल के मामले को एसएसपी प्रभात कुमार देख रहे हैं। वह मामले की जांच करा रहे हैं। अगर कोई पुलिस कर्मी दोषी है तो उस पर कार्रवाई होगी। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि भाजपा की जहां सरकार नहीं बनती वहां इनके नेता बेचैन हो जाते हैं। क्योंकि, उन्हें सत्ता की मलाई खाने की आदत पड़ गई है। विधायक मंगल कालिंदी पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी कहते थे कि कुतुबमीनार से कूद जाऊंगा। लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा। अब ऐसा क्या हो गया कि वह भाजपा में चले गए। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी सत्ता की मलाई खाने के लिए आतुर हैं। इसीलिए अनाप-शनाप बक रहे हैं। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वह बाबूलाल मरांडी की बातों का वजन नहीं समझते। क्योंकि, वह कब क्या बोलते हैं कुछ समझ में नहीं आता।

You may also like
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती

Leave a Reply