Home > Crime > भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नर्स क्वार्टर स्थित घर के सामने खड़ी इनोवा कार में लगाई गई आग

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के नर्स क्वार्टर स्थित घर के सामने खड़ी इनोवा कार में लगाई गई आग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नर्स क्वाटर स्थित भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के घर के सामने खड़ी उनकी इनोवा कार को अराजक तत्वों ने आग लगा दी। घटना मंगलवार देर रात लगभग 2:15 बजे की है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अपने घर में सो रहे थे। पड़ोसियों ने उन्हें फोन किया कि उनकी गाड़ी में आग लगी है। इस पर वह घर से बाहर निकले तो देखा कार में अगले हिस्से और पिछले हिस्से में आग लगी थी और पड़ोसी आग बुझाने में जुटे हुए थे। बताते हैं कि कड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन बजे आग को बुझाया गया। इसके बाद, घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस सवा तीन बजे मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गाड़ी पर एक कपड़ा पड़ा मिला है। लग रहा है कि किसी ने पेट्रोल या डीजल में कपड़ा भिगो कर इसी से कार में जानबूझकर आग लगाई है। वह शाम लगभग 7:15 बजे बाहर से आए थे और गाड़ी पार्क कर घर के अंदर चले गए थे। इसलिए शॉर्ट सर्किट की ज्यादा संभावना नहीं है।
इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खकड़ीपाड़ा एसडी स्कूल के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, टाटा मोटर्स हास्पिटल में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply