Home > Jamshedpur > बिरसा सेना ने रात को बारीडीह चौक पर स्थापित कर दी बिरसा मुंडा के सेनापति कोका कमार करमाली की मूर्ति

बिरसा सेना ने रात को बारीडीह चौक पर स्थापित कर दी बिरसा मुंडा के सेनापति कोका कमार करमाली की मूर्ति

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बिरसा सेना ने मंगलवार की रात बारीडीह चौक पर शहीद बिरसा मुंडा के सेनापति कोका कमार करमाली की मूर्ति स्थापित कर दी। इस मौके पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कच्छप के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि हूल दिवस के दिन बिरसा सेना ने बारीडीह चौक का नामकरण कोका कमार करमाली के नाम पर कोका कमार करमाली कर दिया था। साथ ही इस संबंध में चौक पर एक पत्थर भी गाड़ दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद टाटा स्टील के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर वहां से पत्थर हटा दिया। इससे नाराज बिरसा सेना के पदाधिकारी बारीडीह चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए। मंगलवार को बिरसा सेना के लोगों ने ऐलान किया कि वह बारीडीह चौक पर कोका कमार करमाली की मूर्ति स्थापित करेंगे। इसके बाद, प्रशासनिक अधिकारी बिरसा सेना के पदाधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे थे। लेकिन, बिरसा सेना के लोगों ने उनसे किसी भी तरह की वार्ता करने से इंकार कर दिया था।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में घर के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ चोर

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply