Home > Jamshedpur > रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने लांच किया ₹10 में वाटर प्रूफ लिफाफा, बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में खोले गए तीन स्पेशल काउंटर, राखी विदेश भेजने के लिए भी एक काउंटर

रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने लांच किया ₹10 में वाटर प्रूफ लिफाफा, बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में खोले गए तीन स्पेशल काउंटर, राखी विदेश भेजने के लिए भी एक काउंटर

जमशेदपुर : रक्षाबंधन को लेकर भारतीय डाक विभाग ने तैयारी की है। बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में रक्षाबंधन को लेकर तीन स्पेशल काउंटर खोले गए हैं। एक काउंटर राखी विदेश भेजने वालों के लिए भी खोला गया है। भारतीय डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा लॉन्च किया है। यह ₹10 में मिलेगा और 41 रुपए में पूरे भारत में कहीं भी राखी रजिस्ट्री की जा सकती है। प्रधान डाकघर के प्रधान पोस्टमास्टर शंकर कुजूर ने बताया की 24 घंटे में रखी गंतव्य तक पहुंचाई जाएगी। जमशेदपुर में राखी मंजिल तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने 50 डाकिए तैयार किए हैं। यह डाकिए मोटरसाइकिल से घर-घर राखी पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि रक्षाबंधन का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने एमजीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, बदइंतजामी देख भड़के एसडीओ

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें