Home > Jamshedpur > बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट में फिर जल गई मोटर, रक्षाबंधन के दिन बागबेड़ा कॉलोनी में रहेगी पानी की किल्लत

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट में फिर जल गई मोटर, रक्षाबंधन के दिन बागबेड़ा कॉलोनी में रहेगी पानी की किल्लत

जमशेदपुर : बुधवार को रात्रि 7:30 बजे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में मोटर जल गई है। इस वजह से कल गुरुवार को प्रातः रक्षाबंधन के अवसर पर बागबेड़ा कालोनी में पानी की किल्लत रहेगी। बुधवार को फिल्टर प्लांट से जो पानी बागबेड़ा कॉलोनी के वॉटर टावर में चढ़ा दिया गया है, उससे थोड़ी बहुत सप्लाई दी जा सकती है। ये जानकारी बुधवार बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने दी है।
फिल्टर प्लांट में लगी मोटर में जोरदार विस्फोट हुआ और इसके बाद मोटर में आग लग गई। सुबोध झा ने कहा पिछले बार ही कार्यपालक अभियंता एवं जिला प्रशासन को जानकारी दी गई थी कि विकल्प में फिल्टर प्लांट में रखी हुई दूसरी मोटर की रिपेयरिंग करा कर रखी जाए। ताकि अगर मोटर जल जाती है तो दूसरी मोटर चला कर पानी प्राप्त हो सके। विभाग और पंचायत के चक्कर में बागबेड़ा की 1140 घरों की 20 हजार जनता पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रही है। सरकार अविलंब ध्यान दे और इस समस्या का समाधान अवश्य करे।
इसे भी पढ़ें – डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में साकची स्थित डीसी ऑफिस में हुई प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की बैठक, 224 विद्यालयों में होगी किचन की मरम्मत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO