Home > Crime > मानगो नगर निगम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता विकास सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

मानगो नगर निगम में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करने पर भाजपा नेता विकास सिंह समेत 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम कार्यालय में शनिवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने दर्जन भर लोगों के साथ प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन एनएच 33 किनारे बन रही एक इमारत पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर किया गया था। भाजपा नेता विकास सिंह का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता अपने प्रतिनिधि को आगे कर इस अवैध इमारत का निर्माण कर रहे हैं। लेकिन, मानगो नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मामले में अब मानगो नगर निगम की तरफ से भाजपा नेता विकास सिंह समेत 12 अन्य लोगों पर सरकद कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – मानगो पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार को इंदिरा नगर से किया गिरफ्तार, चोरी करने वाले दो बदमाश भी गिरफ्तार

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO