Home > Jamshedpur > बरसात में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मानगो में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कराया ठीक

बरसात में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों को स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मानगो में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कराया ठीक

जमशेदपुर : हाल ही में हुई बरसात के चलते मानगो के जवाहर नगर, आजाद नगर समेत विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई थीं। स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने शनिवार को इन स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने बागान शाही रोड नंबर 7, साबरी मस्जिद रोड, शमशाद पान की दुकान के पास, शमशेर स्टोर के पास, आजाद नगर रोड नंबर 5, आजाद नगर रोड नंबर 9, जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी, रोड नंबर 13 सी, तैयबा मस्जिद रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 सी मकबूल के घर के सामने, जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 अक्सा मस्जिद रोड आदि इलाके में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया। कई जगह स्ट्रीट लाइट पूरी तरह खराब हो गई थी। यहां नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। कई सोडियम की पुरानी लाइटें जो नहीं चल रही थीं। इनको ठीक किया गया। कई लाइटों में कार्बन जमा हो गया था। इनको ठीक कर जलाया गया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने बताया कि अब तीन दिन बाद इलेक्ट्रिशियन आएगा और इसके बाद जो बाकी बची खराब स्ट्रीट लाइटें हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट ठीक करने में मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर सुशील मुखी, ऑटो ड्राइवर नितेश कुमार, मोहम्मद शम्सी, हाजी मोहम्मद रियाज, हाजी मोहम्मद अब्दुल लतीफ आदि का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें – कैग रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री कार्रवाई करें वरना देशव्यापी आंदोलन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्किट हाउस में दी चेतावनी

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग