Jamshedpur : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मानगो जवाहर नगर स्थित एपीजे कलाम हाई स्कूल के मैदान में प्रथम ‘शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ (Shibu Soren Tribute) आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील ने बताया कि यह एक दिवसीय प्रतियोगिता अमन वेलफेयर सोसाइटी और एपीजे कलाम हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में होगी।
इसे भी पढ़ें – भगवान सिंह को कुर्सी प्यारी, पंथ की मर्यादा नहीं! अकाल तख्त साहिब के आदेश को जमशेदपुर में क्यों नहीं किया लागू?
इस टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट गोलकीपर के लिए भी अलग-अलग पुरस्कार रखे गए हैं। विजेता टीम को दिशोम गुरू शिबू सोरेन (Shibu Soren Tribute) के नाम पर ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मो. ताहिर हुसैन, शाहिद, रफत आरा, रिजवान और समीर मुर्मू आदि उपस्थित रहे।




