Jamshedpur : ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस के अवसर पर रविवार, 6 सितंबर 2026 को साकची गर्ल्स हाई स्कूल में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन (Jamshedpur News ) किया गया। जमशेदपुर अखंड मंडली, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा साकची उच्च विद्यालय एल्यूमिनी एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में 65 रक्तदाताओं (Jamshedpur News) ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने भी रक्तदान कर भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें –Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
आयोजन में संस्थाओं के वरीय पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ता प्रणव सरकार, सुनील कुमार मोहंती, सजल चटर्जी, शिवकुमार उर्फ शिबू दादा, शांतनु कुमार और डॉ. शिव बहादुर सिंह सहित महिला अधिवक्ता भी मौजूद रहीं। आयोजकों ने रक्तदान को मानव सेवा और देशभक्ति की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।




